Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 जारी हो चुका है और अब सभी अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैंnराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस बार कुल 53749 पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें से 48199 पद नॉन-शेड्यूल्ड एरिया और 5550 पद शेड्यूल्ड एरिया के लिए हैं परीक्षा का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 तक किया जाएगा।
अगर आपने भी इस भर्ती के लिए फॉर्म भरा है, तो अब आपके लिए सबसे जरूरी है सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छे से समझना ताकि तैयारी सही दिशा में हो सके।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 में क्या-क्या आएगा?
इस भर्ती परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और पेपर 200 अंकों का होगा परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और सभी प्रश्न दसवीं स्तर के होंगे हर प्रश्न के लिए पांच विकल्प होंगे और नकारात्मक अंकन (Negative Marking) एक तिहाई होगा।
कौन-कौन से विषय आएंगे इस परीक्षा में?
परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, राजस्थान का भूगोल, इतिहास, कला-संस्कृति, संविधान, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं और बेसिक कंप्यूटर से प्रश्न पूछे जाएंगे हर विषय के प्रश्नों की संख्या तय है जैसे:
सामान्य हिंदी – 20,
अंग्रेजी – 15,
गणित – 15,
राजस्थान भूगोल – 20,
राजस्थान इतिहास, कला-संस्कृति – 20,
भारतीय संविधान व राज्य की व्यवस्था – 10,
सामान्य विज्ञान – 5,
समसामयिक – 10,
बेसिक कंप्यूटर – 5
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern की खास बातें
इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी इसमें प्रत्येक प्रश्न के 5 विकल्प दिए जाएंगे – A, B, C, D और E. अगर कोई सवाल छोड़ते हैं तो पांचवें विकल्प (E) को भरना अनिवार्य है ऐसा नहीं करने पर निगेटिव मार्किंग लागू होगी पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 की तैयारी कैसे करें?
अगर आप अच्छे अंक लाना चाहते हैं तो सबसे पहले सिलेबस को ध्यान से पढ़ें और उसी के अनुसार टॉपिक वाइज तैयारी करें राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका पीडीएफ डाउनलोड लिंक जारी हो चुका है।
हमने यहां सिलेबस की आसान भाषा में जानकारी दी है जिससे आप बिना किसी टेंशन के तैयारी शुरू कर सकें हर टॉपिक को सही तरीके से कवर करें और रोजाना अभ्यास करें, खासकर सामान्य ज्ञान और समसामयिक घटनाओं का।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Candidate Corner सेक्शन में जाएं और ‘Syllabus’ लिंक पर क्लिक करें।
वहां आपको Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 का लिंक मिलेगा।
क्लिक करते ही PDF खुल जाएगी जिसे आप सेव कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 Check
अब Rajasthan 4th Grade Syllabus 2025 से जुड़ी जानकारी या सिलेबस डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें